⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल मुकाम में आमजन को डराने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने की घटना सामने आयी है। यह घटना 13 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी सुरेश भादू ने इस संबंध में मदन, सुरेश, सचिन और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने मुकाम में खुलेआम फायरिंग की, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी सिडिकेंट के माध्यम से संगठित अपराध की वारदातों में शामिल रह चुके हैं। फायरिंग की इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














