RASHTRADEEP NEWS BIKANER। श्री कोलायत 24 मार्च 2023 शुक्रवार भारतीय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने राजस्थान पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सीपी जोशी को कार्यभार सौंपा है छात्र संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि श्री कोलायत मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास है एवं साथ ही इसको लेकर शुक्रवार को श्री कोलायत मुख्य बाजार में भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशियां व्यक्त की इस दौरान भाजपा श्री कोलायत मंडल अध्यक्ष छगन लाल प्रजापत ने कहा कि सिर्फ नेतृत्व का हर निर्णय कार्यकर्ताओं के लिए हर्षोल्लास का विषय है एवं श्री सी पी जोशी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती प्रदान होगी।

इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चैन सिंह राजपुरोहित, खि़याराम सैन शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष , एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, जयराम ढाल, भाजयुमो मतदाता संयोजक, सुखदेव सोनी छात्र नेता, श्याम पंचारिया ,चुन्नीलाल प्रजापत, सीताराम प्रजापत , रामचंद्र आचार्य उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा , सुशील उपाध्याय ,सत्यनारायण साखी, शंकर लाल शर्मा ,गोपाल जोशी ,विकास प्रजापत ,प्रकाश सोनी ,सहित कई भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे !














