बीकानेर की पूर्व विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने चौथी बार नामांकन दाखिल किया। पिछले तीन चुनाव से सिद्धि कुमारी लगातार बीकानेर पूर्व से जीती आ रही है। बीकानेर पूर्व विधानसभा की सीट पर भाजपा की किसी प्रकार की फूट दिखाई नहीं दे रही है। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने भी आज सुबह भाजपा को समर्थन देने की बात की , वह अपने संगठन के साथ है।
आज नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, उप महापौर राजेंद्र पवार, उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, आनंद सिंह भाटी, भोम सिंह भाटी, पार्षद जितेंद्र सिंह भाटी, अनूप गहलोत, श्याम सिंह हाड़ला, प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, अजय खत्री, गजेंद्र सिंह भाटी, भारती अरोड़ा, देहात युवा मोर्चा सहसंयोजक पंकज पीपलवा आदि भाजपा के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।