RASHTRADEEP NEWS
MSP पर फसलों की खरीद की गारंटी समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में दिल्ली आ रहे पंजाब के किसानों की पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर पर पुलिस से भिड़ंत हो गई है। पुलिस ने किसानों को हरियाणा में दाखिल होने से रोकने के लिए बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रखी है, जिसे किसानों ने तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और किसानों में भिड़ंत हो गई। बैरिकेडिंग तोड़ता देख पुलिस ने किसानों पर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे हैं। इससे हालात और बिगड़ गए हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर गोले दाग रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसान भागते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में किसानों को नारा लगाते हुए ट्रैक्टर के सहारे बैरिकेडिंग हटाते हुए देखा जा सकता है।