Rajasthan News
यह हादसा राजस्थान के Sirohi के Aburoad का हैं। जहां गुरुवार अलसुबह 3 बजे तेज रफ्तार कार, ट्रॉले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रॉले नीचे घुस गई। जिसके चलते एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही, एक महिला गंभीर घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ओर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें, इस हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई ओर चार ने अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर घायल महिला को सिरोही रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी शवो को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। बताया जा रहा है कि, मृतक जालोर जिले के चांदराई गांव के निवासी है। ओर अहमदाबाद से मरीज का इलाज करवाकर लौट रहे थे, तब यह हादसा हुआ।