🟢 Bikaner Crime News
बीकानेर के रानीबाजार रिको क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खुलेआम स्मैक पीते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 14 दिसंबर की रात रोड़ नंबर 9, रानीबाजार रिको में गश्त के दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दो युवक सड़क किनारे बैठे हुए संदिग्ध हालत में पाए गए। तलाशी लेने पर उनके पास से माचिस की डिब्बी, सिल्वर पन्नी और पाइप बरामद हुआ। दोनों युवक बारी-बारी से सिल्वर पन्नी पर स्मैक जलाकर पाइप के जरिए नशा करते हुए मिले।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आकाश और अल्केश के रूप में बताई तथा स्मैक पीने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।














