Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में गूंजेगी स्मृति ईरानी की आवाज़, आपातकाल की 50वीं बरसी पर होगी बड़ी संगोष्ठी…
Image

बीकानेर में गूंजेगी स्मृति ईरानी की आवाज़, आपातकाल की 50वीं बरसी पर होगी बड़ी संगोष्ठी…

Bikaner News

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर में 27 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन कर रही है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री Smriti Irani मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में संभाग कार्यालय में बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। छाजेड़ ने बताया कि स्मृति ईरानी विशेष रूप से हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगी और एक दिवसीय दौरे में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी।

बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज भाटी, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, संगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, कौशल शर्मा, गोपाल अग्रवाल, अशोक प्रजापत आदि शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *