Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • तस्करों का बड़ा प्लान फेल, कंटेनर में भरा 479 किलो डोडा पुलिस ने पकड़ा…
Image

तस्करों का बड़ा प्लान फेल, कंटेनर में भरा 479 किलो डोडा पुलिस ने पकड़ा…

Bikaner Crime News

बीकानेर रेंज पुलिस और एजीटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक बार फिर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर बड़ा शिकंजा कस दिया गया है। रेंज आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में चुरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच में कंटेनर से 479 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया गया, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिनेश कुमार पुत्र उदयराम (झालावाड़), बाबूलाल पुत्र रमेशचन्द्र (झालावाड़) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बीआर नंबर का कंटेनर भी जब्त किया गया है, जिसके जरिए यह भारी मात्रा में डोडा तस्करी की जा रही थी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है।

कुछ दिनों पहले ही देशनोक पुलिस और डीएसटी टीम ने लग्जरी कार से 152 किलो अवैध डोडा बरामद किया था। ताजा कार्रवाई उसी सिलसिले की एक बड़ी कड़ी मानी जा रही है, जिससे तस्करी गिरोह के विस्तार के संकेत मिल रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *