Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को बताया धोखा, देखे विडियो…
Image

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को बताया धोखा, देखे विडियो…

RASHTRADEEP NEWS

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में पार्टी नेताओं को विवादित बयान देने से बचने की नसीहत दी थी, इसके बावजूद स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। स्वामी प्रसाद दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, यहां उन्होंने हिंदू धर्म को एक धोखा बता दिया, जिसके बाद विवाद तेज हो गया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, हिंदू धर्म एक धोखा है।वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में अपने आदेश में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, ये लोगों के जीवन जीने की एक शैली है।

सपा नेता ने आगे कहा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दो बार बार कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होतीं लेकिन अगर यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं तो हिंदू धर्म, धर्म नहीं है बल्कि एक धोखा है, जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं वो कुछ लोगों के लिए धंधा है तो लोगों की भावनाएं आहत हो जाती हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *