RASHTRA DEEP NEWS
श्रीडूंगरगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा गायब होने का मामला सामने आया है। और यह मामला अब गर्माता जा रहा है। इस मामले में बताया जा रहा है की टीचर निधा बहलिम (फातिमा) ने हिंदू लड़की को गुमराह कर सुबह स्कूल जाने के समय भगा ले गई।
देर रात तक पुलिस स्टेशन के बाहर जाम लगा कर लड़की के परिजन, व्यापारी और विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के मौजूद रहे। कस्बे के हिंदू संगठनों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस स्टेशन के बार जम कर नारेबाजी और प्रर्दशन किया। मौके पर कांग्रेस, बीजेपी नेता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष और स्वर्णकार समाज के लोग भी पहुंच गए। प्रशासन की तरफ से एसडीएम मुकेश चौधरी, सीओ रामेश्वर लाल सारण, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, थाना अधिकारी अशोक विश्नोई और आदि टीम मौजूद रहे। मौके पर पुलिस ने जाब्ता बढ़ाया और स्थिति को अंडर कंट्रोल किया। सीओ रामेश्वर लाल सारण इस मामले जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।















