Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बीकानेर फायरिंग से शुरू, बरेली तक फैला खौफ और अब सीकर में धमकी…
Image

बीकानेर फायरिंग से शुरू, बरेली तक फैला खौफ और अब सीकर में धमकी…

🟡 Rajasthan Crime News

बीकानेर में हाल ही में हुई फायरिंग के बाद से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लगातार सुर्खियों में है। सादुलगंज फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच भी लिया था। वहीं, बरेली में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी रोहित गोदारा गैंग ने ली थी।

अब ताजा मामला राजस्थान के सीकर जिले से सामने आया है। फतेहपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गैंगस्टर गोदारा के गुर्गे ने एक बिजनेसमैन से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। शिकायतकर्ता बाबूलाल थोरी ने पुलिस को बताया कि, 10 सितंबर को उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल रिणाउ बताया और कहा कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के कहने पर यह कॉल कर रहा है। धमकी दी गई कि अगर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो बाबूलाल और उनके बेटे मोहित को उठा लिया जाएगा या गोली मार दी जाएगी।

इसी रात बाबूलाल और उनके बेटे मोहित के व्हाट्सएप पर कई ऑडियो मैसेज भी आए। जिनमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। फायरिंग और फिरौती की लगातार वारदातों से एक बार फिर प्रदेश में रोहित गोदारा गैंग की दहशत दिखाई देने लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *