RASHTRA DEEP NEWS
ग्रुप ऑफ भगत सिंह के महासचिव पवन राठी ने बताया कि ग्रुप ऑफ भगत सिंह द्वारा लंबे समय से बीकानेर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा कोई स्थापित करने के लिए मांग की जा रही थी। जिसकी सैद्धांतिक स्वीकृति पूर्व में ही जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त हो चुकी थी। ग्रुप के संरक्षक नित्यानंद पारीक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने पब्लिक पार्क स्थित तुलसी सर्किल की ओर जाने वाली मार्ग का निरीक्षण कर स्थान चयन प्रक्रिया को
पूर्ण करते हुए ग्रुप सदस्यों से विचार विमर्श कर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए विश्नोई धर्मशाला के पास स्थान को चयनित एवं चिन्हित कर स्वीकृति प्रदान की। आयुक्त ने बताया कि तुरंत ही इस स्थान पर सर्किल के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि ग्रुप सदस्य द्वारा इसे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अनावरण संभागीय द्वारा ही करवाने की इच्छा है।
स्थान निरीक्षण के पश्चात उपस्थित ग्रुप सदस्यों नत्थू लाल भाटी, नवल गिरी, राहुल जयपाल, संदीप सिंह, श्याम सोनी, रवि देवड़ा, सुशील पंचारिया ने ग्रुप के संरक्षक नित्यानंद पारीक के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का आभार व्यक्त किया।