⚪ Bikaner Congress News
बीकानेर शहर अध्यक्ष के लिए चल रहे संगठन सर्जन अभियान में आज बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आनंद कुमार जोशी ने अपनी दावेदारी पेश की। बता दें, जोशी बीकानेर शहर कांग्रेस के महासचिव है। बता दे जोशी काफी लंबे समय से बीकानेर शहर की राजनीति में कांग्रेस में सक्रिय है। और बीकानेर की राजनीति में आनंद जोशी कद्दावर ओर बेबाक नेता के रूप मे जाने जाते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं संगठन प्रभारी अंकित गोयल को अपना दावा प्रस्तुत किया। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने पूरे राजस्थान में चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए ऑब्जर्वर लगाए हैं। बीकानेर में मुख्य ऑब्जर्वर के रूप में राकेश लिलोठीया नियुक्त किए गए हैं, वहीं सह-प्रभारी के रूप में अंकित गोयल और मनीष मक्कासर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की इस दौड़ में अब सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि संगठन सर्जन अभियान के अगले चरण में कई नई दावेदारियों की घोषणा हो सकती है।















