Bikaner News Today
बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र की खान कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय राधा देवी की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और अपने पति बिट्टू कुमार के साथ बीकानेर में रह रही थी।
परिजनों के अनुसार, राधा देवी पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थीं और पीबीएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 18 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















