Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सड़क पर अचानक सांड आया सामने, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार एक की दर्दनाक मौत…
Image

सड़क पर अचानक सांड आया सामने, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार एक की दर्दनाक मौत…

🟡 Bikaner News Today

सड़क पर अचानक सांड के आ जाने से कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट जाने और एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाल पुलिस थाने में कमला कॉलोनी निवासी किशनलाल देवड़ा ने चालक शिवकुमार शर्मा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा 3 मार्च की शाम करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। परिवादी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सड़क पर कार से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड कार के सामने आ गया। सांड को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी को तेज़ी से मोड़ दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी।हादसे में कार में सवार मुकेश देवड़ा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन चोटें ज्यादा होने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही के पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *