Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में अचानक गूंजा तेज धमाका, नोखा-बज्जू तक सुनाई दी आवाज…
Image

बीकानेर में अचानक गूंजा तेज धमाका, नोखा-बज्जू तक सुनाई दी आवाज…

Rajasthan Breaking News

शुक्रवार सुबह बीकानेर और उसके आसपास के इलाकों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब करीब सुबह 11:08 बजे एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बज्जू, नोखा, देशनोक सहित कई कस्बों और गांवों में इस आवाज को महसूस किया गया, जिससे लोग हैरान-परेशान नजर आए। सोशल मीडिया पर मिनटों में इस धमाके को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं – “कहां हुआ धमाका?”, “कोई हादसा तो नहीं?”

सूत्रों के अनुसार, यह “सुपर सोनिक बूम” हो सकता है – यानी वायुसेना के लड़ाकू विमान द्वारा ध्वनि की गति को पार करने पर उत्पन्न होने वाली गूंज। कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि धमाके के तुरंत बाद आसमान में फाइटर जेट्स को उड़ते हुए देखा गया। हालांकि, वायुसेना या प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी इसी तरह की आवाज सुनी गई थी, जिससे आमजन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि जानकारों का मानना है कि वायुसेना अभ्यास के दौरान ऐसे साउंड बैरियर टूटने की घटनाएं आम हैं, लेकिन नागरिकों को इसकी सूचना नहीं मिलने से घबराहट फैल जाती है।

क्या है सुपर सोनिक बूम?

जब कोई लड़ाकू विमान ध्वनि की गति (लगभग 1235 किमी/घंटा) को पार करता है, तो हवा में एक तेज़ कंपन और धमाके जैसी आवाज होती है, जिसे सुपर सोनिक बूम कहते हैं। यह सामान्य है, लेकिन कभी-कभी इसके प्रभाव से खिड़कियों तक में कंपन महसूस होता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *