🔴 Bikaner News Today
बीकानेर जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के मामले सामने आए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला नोखा थाना क्षेत्र के तालरिया बास रासीसर का है, जहां 20 वर्षीय युवती पूजा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, पूजा पुत्री हेतराम ने रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई थी। सुबह जब वह नहीं उठी तो परिजनों को शक हुआ। पिता हेतराम जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पूजा पंखे के हुक से चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों के अनुसार युवती की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाडेला का है, जहां 31 वर्षीय लालूराम मेघवाल ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को लालूराम ने अपने खेत में रोहिड़े के पेड़ से फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक के चाचा कालूराम ने इस संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और जांच एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है।














