Bikaner Suicide News
बीकानेर जिले में आत्महत्या के मामले लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। मानसिक तनाव और अवसाद Depression के चलते आए दिन युवाओं और परिवारजनों के आत्महत्या करने की खबरें सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला देशनोक और छतरगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
- देशनोक थाना पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड नंबर 16 निवासी अनिल पुत्र जगदीश ने बताया कि उसका भाई राकेश बीते दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी तनाव के कारण उसने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
- वहीं दूसरी घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां शर्मा कॉलोनी निवासी मोहन सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा तेजु सिंह ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों को लेकर परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है।
बीकानेर जिले में लगातार आत्महत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव, बेरोजगारी, नशे की लत और पारिवारिक कलह जैसी वजहें इन मामलों के पीछे प्रमुख कारण हो सकती हैं।














