RASHTRADEEP NEWS
राष्ट्रीय करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो शूटर और दो सहयोगियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। देर रात चडीगढ़ से दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है।
जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी अब प्रेस वार्ता करेंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस के अधिकारी तीन बजे मीडिया के सामने आएंगे। जिसमें एडीजी क्राइम शमिल होगें। इस पूरे हत्याकांड को लेकर विस्तार से बातचीत करेंगे। बता दे कि गोगामेड़ी की हत्या के बाद से हुए पूरे मामले की जानकारी पुलिस ब्रीफ करेगी।