RASHTRADEEP NEWS
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की विधवा शीला शेखावत का कहना है कि 80 दिन बीत जाने के बाद भी ना तो कोई मांग पूरी हुई है और ना ही कोई उनके परिवार की सुध लेने के लिए पहुंचा है।
शीला शेखावत ने बताया कि, वह कई मंत्रियों और नेताओं से मिली पर सिर्फ आश्वासन मिला, मांग किसी ने नहीं पूरी की। शीला शेखावत के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मिलने का समय मांगा परंतु मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण उनको मिलने का समय नहीं मिला।
शिला शेखावत का कहना है अब अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो तीन मार्च को वह अपने पैतृक गांव गोगामेड़ी से पैदल ही निकलेगी और मुख्यमंत्री आवास जाएंगी। शीला शेखावत का यह भी कहना है कि जब मैं अपने दोनों छोटे बच्चों को लेकर सड़क पर पैदल निकलूंगी तो मेरे साथ अपने आप आम जनता जुड़ती चली जाएगी और उसे जनता को काबू करना फिर मेरे बस का नहीं होगा। शीला शेखावत ने अपनी प्रमुख मांगों में बताया कि उस घटनाक्रम के गवाहों को सुरक्षा दी जाए, क्योंकि अगर गवाह ही नहीं होगा तो न्याय कैसे मिलेगा।



















