Sunita Williams
नासा के अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और Butch Williams धरती पर वापस लौट आए हैं। पिछले साल 5 जून को बोइंग स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में 8 दिन के मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गए थे। लेकिन ये दोनों अंतरिक्ष यात्री 9 महीने से ज़्यादा समय तक वहीं फंसे रह गए थे।
जिसके बाद दूसरा अंतरिक्ष यान स्पेसएक्स ड्रैगन आज 19 मार्च की सुबह उन्हें लेकर सफलतापूर्वक लौट आया। ये स्पेस कैप्सूल अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में समुद्र में उतरा। उनके साथ दो और अंतरिक्ष यात्री – नासा के निक हेग और रूसी एजेंसी रॉस्कोमॉस के अलेक्सांद्र गोर्बुनोव भी लौटे। स्पेस स्टेशन से धरती तक का सफर 17 घंटे का था।
यान से सबसे पहले नासा के अंतरिक्ष यात्री और क्रू-9 के कमांडर निक हेग उतरे। ड्रैगन कैप्सूल के फ्लोरिडा तट से उतरने के लगभग एक घंटे बाद, ग्राउंड क्रू की मदद से वह ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकले। इसके बाद रॉस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव कैप्सूल से बाहर आने वाले रैंप से नीचे उतरे। उनके बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बाहर आए। अंतरिक्ष यात्री अब 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन रहेंगे।