Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • श्रीकरणपुर विधनासभा सीट पर भाजपा के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी पीछे…
Image

श्रीकरणपुर विधनासभा सीट पर भाजपा के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी पीछे…

RASHTRADEEP NEWS

गंगानगर की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में काउंटिंग चल रही है। 7वें राउंड के बाद कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर 2969 आगे चल रहे हैं। कुन्नर को 37791 और भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 34822 और वोट मिले हैं।

चुनाव जीतने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार में मंत्री बनाने से ये सीट चर्चा में बनी हुई है। परिणाम से तय होगा कि टीटी मंत्री पद पर बरकरार रहेंगे या नहीं। इस चुनाव परिणाम पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। 18 राउंड में मतगणना पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *