RASHTRADEEP NEWS
भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री तौर पर शपथ ली। अब भजनलाल शर्मा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के शपथ लेने के साथ ही नौकरशाही में फेरबदल शुरू हो गया। अभी की आए नए अपडेट के अनुसार, टी. रविकांत मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे। आनन्दी को सचिव मुख्यमंत्री और सौम्या झा को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
बताया जा रहा है मुख्यमंत्री से सम्बंधित यह तीनों नियुक्तियां अस्थायी हैं। इससे पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने सचिवालय पहुंचकर पदभार संभाला है। पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ग्रहण की। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है।