RASHTRADEEP NEWS
मशहूर उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे। 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे आईसीयू में एडिमट थे। तीन दिन पहले भी उनके निधन की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद इसे खारिज कर दिया था। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया था कि वे बिल्कुल फिट और दुरुस्त है। टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा था। 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में पैदा हुए रतन टाटा, नवल टाटा और सूनी कमिसारीट के बेटे थे।
रतन नवल टाटा को राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दो सबसे उच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण मिल चुका है। टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले उद्योगपति भी हैं।