Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, दो मजदूरों की मौत…
Image

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, दो मजदूरों की मौत…


RASHTRADEEP NEWS

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार को हुए आतंकवादी हमले में दो प्रवासी मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, मध्य कश्मीर के गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकवादी हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई। वे गंगागीर से सोनमर्ग के बीच एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गुंड इलाके में सुरंग के निर्माण पर काम कर रही एक निजी कंपनी के मजदूरों के शिविर पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बता दें दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के शोपिया में एक बिहार के रहने वाले प्रवास मजदूर की कथित तौर पर आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शव को देखा था और फिर मजदूर की पहचान हो पाई थी। घायल मजदूर को तुरंत पास के जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई थी। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में अब नागरिकों की भी जान जाने लगी है।

https://rashtradeep.com/bikaner-two-injured-in-collision-between-two-cars/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *