Rajasthan News
यह कार्यवाही श्रीगंगानगर की पदमपुर और लालगढ़ जाटान पुलिस द्वारा की गई है। जिसमें पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 2020 का है। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी किया था। लेकिन आरोपी पिछले पांच सालों से फरार चल रहा था। जिसके चलते बीकानेर आईजी ने 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। बता दें, आरोपी पंजाब का है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद पूछताछ की जाएगी।


















