Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त, बस-टैक्सी यूनियन के साथ हुई अहम बैठक…
Image

बीकानेर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त, बस-टैक्सी यूनियन के साथ हुई अहम बैठक…

Bikaner traffic News

बीकानेर शहर में लंबे समय से बदहाल यातायात व्यवस्था और आए दिन लगने वाले घंटों लंबे जाम से आमजन परेशान है। इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए बीकानेर पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की ठोस पहल शुरू की है।

महानिरीक्षक बीकानेर व कावेन्द्र सागर (जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर), सौरभ तिवाड़ी (एडीशनल एसपी शहर), किशन सिंह (उपअधीक्षक यातायात), भारती (डीटीओ बीकानेर) और नरेश निर्वाण (यातायात निरीक्षक बीकानेर) के निर्देशन में बस व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों और चालकों की यातायात शाखा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

  • 63 ओवर स्पीड बस चालकों के चालान किए गए।
  • बिना परमिट चल रही टैक्सी और टैम्पो पर कार्रवाई कर कई वाहनों को सीज किया गया।
  • टैक्सी, टैम्पो और ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई।

चालकों को दिए निर्देश

बैठक में चालकों और यूनियन पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि –

  • नाबालिग वाहन चालक सड़क पर न उतरें।
  • बस और टैक्सी निर्धारित गति सीमा में चलें।
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • सभी वाहनों में सही नंबर प्लेट, चालक का नाम, मोबाइल नंबर, हेल्पलाइन नंबर आदि अंकित होना जरूरी है।
  • टैक्सी और ऑटो चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने व वहीं से सवारी बैठाने/उतारने की हिदायत दी गई।
  • बस चालकों को अंबेडकर सर्किल पर ठहराव पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाना है। नियमों की पालना करने से जहां यातायात जाम की समस्या कम होगी, वहीं आमजन को भी राहत मिलेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *