Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में होगा माली सैनी समाज का सबसे बड़ा सम्मान समारोह, हजारों लोग होंगे सम्मानित…
Image

बीकानेर में होगा माली सैनी समाज का सबसे बड़ा सम्मान समारोह, हजारों लोग होंगे सम्मानित…

Bikaner Mali–Saini Samaj

माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा – माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 2025’ का आयोजन 12, 13 और 14 सितम्बर को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण में होने जा रहा है। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि –

इस भव्य आयोजन में समाज सेवा रत्न, प्रतिभा रत्न और प्रेरणा रत्न तीन श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह में प्रदेशभर से समाज के लगभग 60 दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी और बीकानेर जिले के 2000 से अधिक व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। “कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों का सम्मान कर नई पीढ़ी को प्रेरणा देना है।”

इन श्रेणियों में होगा सम्मान

  • समाजसेवा रत्न – समाज सेवा, मानव सेवा, पशु सेवा, आपदा सहयोग, नशा मुक्ति, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत व्यक्ति/संस्थाएं।
  • प्रतिभा रत्न – 2023, 2024 व 2025 में 10वीं-12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी, यूनिवर्सिटी टॉपर, राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, आत्मनिर्भर महिलाएं व युवा, डॉक्टरी, वकालत, सरकारी सेवाओं व अन्य प्रोफेशन में उत्कृष्ट योगदानकर्ता।
  • प्रेरणा रत्न – व्यवसाय जगत के संघर्षशील लोग, समाज का नेतृत्व करने वाले राजनीतिक प्रतिनिधि, वकील-जज-प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया से जुड़े व्यक्ति और समाज को नई दिशा देने वाले व्यक्तित्व।

प्रेसवार्ता में बद्री गहलोत, प्रेम कुमार गहलोत, ओमप्रकाश पंवार, सांगीलाल गहलोत, राकेश सांखला, नन्दकिशोर गहलोत, सूरज तंवर, राधाकिशन गहलोत और मनोज गहलोत मौजूद रहे।

समारोह के लिए विभिन्न समितियों का गठन हो चुका है तथा चयन समिति ने सम्मानित होने वाले सदस्यों का चयन भी कर लिया है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितम्बर 2025 तय की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *