Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सस्ते घी का काला खेल बेनकाब, फूड टीम की छापेमारी में बड़ा खुलासा…
Image

सस्ते घी का काला खेल बेनकाब, फूड टीम की छापेमारी में बड़ा खुलासा…

⚫ Bikaner News Today

राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घी निर्माता फैक्ट्री पर छापा मारा। यह कार्रवाई अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह और सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई के दौरान मैसर्स श्री मारुति फूड प्रोडक्ट नामक फर्म में घी निर्माण प्रक्रिया की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में गुजरात से क्रीम मंगवाकर उसे गर्म कर “टुडे चॉइस” ब्रांड नाम से घी तैयार कर बेचा जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि यह घी 410 से 420 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा था, जबकि बाजार में घी का सामान्य भाव करीब 525 रुपए प्रति लीटर है, जिससे मिलावट की आशंका जताई जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से घी का नमूना लेकर एफएसएस एक्ट के तहत जांच के लिए भेजा और संदेह के आधार पर करीब 765 किलोग्राम घी को सीज़ कर दिया। इसके अलावा टीम ने फड़ बाजार स्थित मेसर्स युवराज फूड प्रोडक्ट से नमकीन और केसर बाटी के सैंपल लिए। वहीं खारा इंडस्ट्रियल एरिया से रिफाइंड ग्राउंडनट ऑयल का भी एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा और अमित शर्मा भी शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार, सभी नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *