Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पब्लिक पार्क में रेलिंग से लटकी मिली 10 साल की बालिका की लाश…
Image

पब्लिक पार्क में रेलिंग से लटकी मिली 10 साल की बालिका की लाश…

⚫ Bikaner News Today

बीकानेर के शहर सदर थाना क्षेत्र में स्थित पब्लिक पार्क से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पार्क की रेलिंग से एक 10 वर्षीय बालिका का शव लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बालिका का शव पार्क में लगी इंदिरा गांधी मूर्ति के पास रेलिंग से दुपट्टे के फंदे में लटका मिला।थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बालिका खेलते समय रेलिंग से गिर गई और उसी दौरान उसके दुपट्टे से फंदा बन गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *