RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के कानासर नाल बायपास के पास की है। जहां बुधवार सुबह एक खेत में बने घर की चौकी के पास एक युवक का शव मिला है।
बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र मंगलाराम के रूप में हुई है। शव के पास सल्फोस जहर का पैकेट मिला है। अनुमान लगाया जा रहा कि व्यक्ति की मौत जहर लेने से हुई है। मौके पर एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है, जिस पर कृष्णा वाटर सप्लायर लिखा हुआ है। मृतक के पास मोबाइल मिला, जो स्विच ऑफ है। फिलहाल शव को सेवादारों की मदद से पीबीएम की मोर्चरी में रखवा गया है। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।














