🔴 Bikaner News Today
बीकानेर शहर के सादुल सिंह सर्किल इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 9 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास वहां लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता और सेवादार राजकुमार खडग़ावत ने कोटगेट थाना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और उसके परिजनों का कोई सुराग भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। कोटगेट थाना पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।