Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • केंद्र सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्म…
Image

केंद्र सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्म…

🟡 Petrol Diesel Excise Duty Cut India

देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक कटौती का फैसला लिया है। बता दे, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर मात्र 3 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

हाल ही में Israel–Iran conflict के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कीमतें 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं, जिससे तेल कंपनियों पर भारी आर्थिक दबाव पड़ा। अगर सरकार यह कदम नहीं उठाती, तो पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी तय थी, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ता। ऐसे में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर कीमतों को स्थिर रखने की रणनीति अपनाई है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम:

  • Jaipur– पेट्रोल: ₹104.72 | डीजल: ₹90.21
  • Delhi– पेट्रोल: ₹94.77 | डीजल: ₹87.67
  • Kolkata– पेट्रोल: ₹103.94 | डीजल: ₹90.76
  • Mumbai– पेट्रोल: ₹103.50 | डीजल: ₹90.03
  • Chandigarh– पेट्रोल: ₹94.24 | डीजल: ₹82.40


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *