RASHTRA DEEP NEWS।
बीकानेर में एक लड़की अपने दलित प्रेमी के साथ शादी करने कोर्ट पहुंची थी। इसी बीच लड़की के परिजन आ गए और लड़की को किडनैप कर ले गए। इस दौरान लड़की के परिजनों ने दलित युवक और उसकी बहनों के साथ मारपीट भी की। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। इस मामले का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक लड़की को सरेआम जबरदस्ती उठाकर ले जा रहे है। ये लोग लड़की के परिजन बताए जा रहे हैं। दरअसल, लड़की का दलित युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन इसके विरोध में थे। इसी के चलते लड़की के परिजनों ने उसे बीकानेर से उसकी ननिहाल भेज द
तीन दिन पहले लड़की अपना ननिहाल छोड़कर प्रेमी के घर चली गई थी। इसके बाद सोमवार को कोर्ट खुलने पर वह अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची। लड़की का प्रेमी नायक जाति का है, वह अपनी बहनों और दोस्तों के साथ कोर्ट पहुंचकर कागजी काम पूरे कर रहा था, उसी दौरान अचानक लड़की का मामा और अन्य रिश्तेदार वहां आ पहुंचे।
युवक ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार लड़की के रिश्तेदारों ने लड़की के प्रेमी और उसके साथ आए लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद लड़की को जबरन कार में डाल कर ले गए। घटना के बाद युवक ने एसपी से मामले की शिकायत की। युवक ने युवती का पता लगाने के लिए गुहार लगाई है।