Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • किसान ने दिया 3500 प्रीमियम और क्लेम मिला 257 रुपए…
Image

किसान ने दिया 3500 प्रीमियम और क्लेम मिला 257 रुपए…

Rajasthan – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हजारों रुपए प्रीमियम जमा कराने के बाद नुकसान होने पर किसानों को क्लेम के रूप में नाममात्र की राशि ही मिल रही है। जिसके चलते किसान हैरान और परेशान हैं।

गांव 3 केडी पटवार मंडल के चक 7 केडी के किसान मानाराम गोदारा के खेत में खरीफ-2023 में प्राकृतिक आपदा से करीब 20 बीघा मेंग्वार की फसल को नुकसान हुआ था। बीमा कंपनी ने हाल ही में उन्हें मात्र 257.98 रुपए का क्लेम मंजूर किया है, जबकि गोदारा ने ग्वार फसल का प्रीमियम 3500 रुपए बीमा कंपनी को जमा करवाया था। ऐसा किसान मानाराम गोदारा के साथ ही नहीं, बल्कि बहुत से किसानों के साथ हो रहा है। लाचार किसानों का कहना है कि इस तरह का क्लेम देकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। गांव 10 केपीडी पटवार मंडल में तो और भी हास्यस्पद स्थिति है। इस गांव के प्रत्येक किसान को मात्र 36-36 रुपए का क्लेम मंजूर किया गया है।

रावला तहसील क्षेत्र में खरीफ 2023 की फसल में खराबे को लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मात्र 57 किसानों को 88 हजार 357 रुपए 52 पैसे का क्लेम स्वीकृत हुआ है। क्षेत्र में किसानों की संख्या 27394 है। इनमें से 70% किसानों ने फसलों का बीमा करवाया था। बीमा कंपनी की तरफ से यह क्लेम 19 में से पांच पटवार मंडल के किसानों को दिया जाएगा। यह खुलासा भारतीय किसान संघ द्वारा आरटीआई के तहत ली गई सूचना में हुआ है।

कृषि विभाग के अनूपगढ़ सहायक निदेशक रामनिवास चौधरी ने बताया कि बीमा कंपनी को 24 घंटे के भीतर फसल खराबे की सूचना दर्ज करवानी होती है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है, उनका क्लेम मंजूर हुआ है।


1 Comments Text
  • binance Registrera says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/vi/register?ref=MFN0EVO1
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *