Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • मस्तमौला सेवादार बजरंग भाटी का निधन, पदयात्रियों और साथियों में शोक…
Image

मस्तमौला सेवादार बजरंग भाटी का निधन, पदयात्रियों और साथियों में शोक…

Bikaner News Today

बाबा रामदेवरा पदयात्रा के दौरान पदयात्रियों की सेवा कर रहे फ्रेंड्स क्लब संस्था के समर्पित सेवादार बजरंग लाल भाटी (मूल निवासी बीकानेर) का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले 6 दिनों से लगातार 111 किलोमीटर दूर तक पदयात्रियों की सेवा में सक्रिय थे।

संस्था अध्यक्ष नवरत्न दैया ने बताया कि, मस्तमौला और सेवा भाव से परिपूर्ण बजरंग भाटी पिछले पांच दिनों से दिन-रात पदयात्रियों की सेवा कर रहे थे। कल रात बाबा रामदेव जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। तुरंत बीकानेर लाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका देहांत हो गया।

संस्था के कोषाध्यक्ष जयकिशन सोनी ने बताया कि, बजरंग भाटी हंसमुख और ऊर्जावान स्वभाव के धनी थे। उनके शब्द और हावभाव हमेशा पदयात्रियों में जोश भर देते थे। उनका यूं अचानक चले जाना संस्था और परिवार दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।

भाटी के निधन पर श्रवण कुकरा, मोहित सोनी, दीपक दैया, चांदरतन टाक, सुरेन्द्र चौधरी, श्याम गहलोत, लकी गहलोत, सूरज दैया, सीताराम लखेसर, राम सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रामदेव उपाध्याय, देवेंद्र दैया सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *