Indira Gandhi Canal water supply
बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर जैसे सीमावर्ती जिलों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से चल रही इंदिरा गांधी नहरबंदी को सरकार ने आपात स्थिति को देखते हुए समाप्त करने का निर्णय लिया है। बढ़ती गर्मी और भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति के बीच आमजन पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे थे।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पंजाब सरकार से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नहर से जल्द पानी छोड़ा जाएगा, जिससे रविवार तक जल आपूर्ति में सुधार देखने को मिल सकता है।


















