🔴 Bikaner News Today
RLP के युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने राज्य सरकार की मूंगफली खरीद नीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बाजार में मूंगफली के दाम जमीन पर आ गए हैं, जिससे किसान गहरे संकट में हैं। डॉ. माचरा ने सरकार से तत्काल प्रभाव से 40 क्विंटल खरीद सीमा को हटाने और किसानों की पूरी मूंगफली समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की मांग की है।
उन्होंने कहा — “आज किसान अपनी मेहनत का वाजिब दाम पाने के लिए तरस रहा है। बिजली के बिल तक चुकाना मुश्किल हो गया है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों और वैश्विक फैसलों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। लाखों रुपये की लागत और मेहनत के बाद भी किसान को घाटा झेलना पड़ रहा है।”
डॉ. माचरा ने यह भी कहा कि किसान बैंक केसीसी लोन और ब्याज में दबा हुआ है, और मंडी में मूंगफली के भाव इतने नीचे हैं कि लागत भी नहीं निकल पा रही। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि—
- मूंगफली खरीद में 40 क्विंटल की सीमा तुरंत समाप्त की जाए
- हर किसान की पूरी फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए
- तुलाई केंद्र तुरंत शुरू किए जाएं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।














