Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा के पुराने नेताओं की मंशा पर फिर गया पानी…
Image

भाजपा के पुराने नेताओं की मंशा पर फिर गया पानी…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा संगठन चुनाव में इस बार पार्टी ने मंडल और जिलाध्यक्ष के पैनल में आयु सीमा की बाध्यता सख्ती से लागू कर दी है। मंडल अध्यक्ष की आयु 45 वर्ष से कम होने पर ही उसे पैनल में शामिल कर विचार किया जा रहा है। वहीं, जिलाध्यक्ष के लिए अधिकतम आयु 60 वर्ष तय कर दी है।

इससे बीकानेर जिले में भी कई मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए दो से तीन नाम के बने पैनल को फिर से बनाया गया है। जो कि प्रदेश कमेटी को भेज दिए है। कुछ मंडलों में पैनल को पुन: बनाया गया है।

इसी तरह जिलाध्यक्ष के लिए भाग-दौड़ कर रहे कई पुराने नेताओं की मंशा पर भी पानी फिर गया है। इस बार जिलाध्यक्ष के लिए दो प्रमुख शर्तें संगठन ने तय कर रखी हैं। एक तो संगठन में काम करने का अनुभव होना जरूरी है। दूसरी आयु भी 60 साल से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की बाध्यता से कई पुराने नेता दौड़ से बाहर हो गए हैं। बीकानेर में शहर और देहात जिलाध्यक्ष के दो पद हैं। देहात में मंडल अध्यक्ष के 27 और शहर में 10 पद हैं।जिलाध्यक्ष के पैनल बनाने के लिए विधायकों, सांसद, पुराने नेताओं और संगठन पदाधिकारियों से नाम मांगे गए हैं। बता दे, जिला स्तर पर पैनल तैयार करने से पहले बैठकें भी की जा सकती हैं।


1 Comments Text
  • Binance推荐 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *