Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च…
Image

अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च…

RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार 31 मार्च सायं 5 बजे तक है। इसके लिए सिर्फ अविवाहित युवक व युवतियों को ही अवसर दिया जाएगा। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में ये स्पष्ट किया गया है। विवाहित युवक-युवती इसके लिए योग्य नहीं होंगे। इतना ही नहीं 12वीं कला और वाणिज्य के साथ विज्ञान में गणित, फिजिक्स व इंग्लिश वाले स्टूडेंट्स ही आवेदन कर सकेंगे।

5 ए एस सी ए एफ के विंग कमांडर कमांडिंग ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बताया कि भारतीय वायु सेना में इस आवेदन के लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु के ( 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2006 के बीच जन्मे ) अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार पात्र हैं।

आवेदक का 12वीं कक्षा, विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक, अंग्रेजी विषय एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक तथा 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आवेदक 31 मार्च शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *