Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • पुलिस के हत्थे चढ़ा बाबा बाबा सिद्दीकी मर्डर का मुख्य आरोपी, किया बड़ा खुलासा…
Image

पुलिस के हत्थे चढ़ा बाबा बाबा सिद्दीकी मर्डर का मुख्य आरोपी, किया बड़ा खुलासा…

RASHTRADEEP NEWS

बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में पुलिस ने एक और शूटर को गिरफ्तार किया है। शूटर शिवकुमार को एसटीएफ उत्तर प्रदेश व मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को नानपारा बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि अभियुक्त शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ की टीम का नेतृत्व परमेश कुमार शुक्ल की मुख्यालय स्थित टीम के उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी द्वारा किया गया। शिवकुमार को शरण देने व नेपाल भागने में मदद करने के अपराध में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव व अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य शूटर शिवकुमार ने यूपी पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। शिव कुमार ने पूछताछ में बताया लॉरेश विश्नोई गैंग से वह जुड़ा हुआ है। शिव कुमार ने पूछताछ मे खुलासा किया कि विदेश में बैठे लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई के इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। अनमोल विश्नोई से उसकी बात शुभम लोनकर ने कई बार करवाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *