Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर शहर के वार्डों का बदलेगा नक्शा, सिर्फ सीमाओं में होगा बदलाव…
Image

बीकानेर शहर के वार्डों का बदलेगा नक्शा, सिर्फ सीमाओं में होगा बदलाव…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों का परिसीमांकन होगा। निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दल का गठन किया है। यह दल गाइडलाइन के अनुसार निगम क्षेत्र में 80 वार्डों की सीमाओं का पुनर्सीमांकन करेंगे। इस में वार्डों की संख्या नहीं बढ़ेगी। उनकी सीमाओं को लेकर आपत्तियों के अनुसार बदलाव किए जा सकते है। साथ ही वार्डों में मतदाताओं की संख्या को लेकर एक समानता लाने के हिसाब से भी कुछ फेरबदल हो सकते है।

2011 की जनगणना को आधार मानकर वार्ड गठन-वार्ड परिसीमांकन का कार्य किया जाएगा। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बीकानेर शहर की जनसंख्या 6 लाख 44 हजार 406 है। वहीं जनसंख्या के आधार पर निर्धारित वार्डों की संख्या में बीकानेर शहर 5 लाख से 10 लाख की श्रेणी में है। इसके अनुसार यहां 80 वार्ड ही हो सकते है।

निगम के क्षेत्र में वार्ड गठन-परिसीमांकन के लिए गठित दल में उपायुक्त यशपाल आहूजा को प्रभारी अधिकारी, बीकानेर पूर्व क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता संजय ठोलिया, कनिष्ठ अभियंता रमेश पूनिया को बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौधरी व कनिष्ठ अभियंता रामचन्द्र चौधरी को नियुक्त किया गया है। वहीं दल में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रतीक झा, सहायक नगर नियोजक सुनील कुमार, वरिष्ठ प्रारुपकार भूपेश कुमार व वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह को शामिल किया है।

स्वायत शासन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत 30 दिसम्बर तक वार्डों में परिसीमांकन के प्रस्ताव तैयार कर प्रकाशन किया जाएगा। 31 दिसम्बर से 19 जनवरी तक प्रस्तावों पर आपत्ति ली जाएगी। वार्ड गठन प्रस्ताव मय नक्शे एवं दावों एवं आपत्तियों पर टिप्पणी सहित राज्य सरकार को भेजी जाएगी। यह कार्य 20 जनवरी से 9 फरवरी तक कर लिया जाएगा। राज्य सरकार आपत्तियों का निस्तारण एवं प्रस्तावों का अनुमोदन 9 फरवरी से 1 मार्च के मध्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *