RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान की नई सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय बनी सभी बोर्ड, निगम, आयोग, टास्क फोर्स, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समितियों को भंग कर दिया है। इनमें मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों की सेवाओं को भी समाप्त कर दिया है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं।