Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर भाजपा शहर की नई टीम ने की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम से मुलाकात…
Image

बीकानेर भाजपा शहर की नई टीम ने की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम से मुलाकात…

Bikaner BJP News

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर की नवगठित जिला कार्यकारिणी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का नेतृत्व शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा— “बीकानेर भाजपा की नई टीम में युवा जोश और अनुभवी नेतृत्व का संतुलन है, जो संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आश्वस्त किया कि पूरी जिला टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यह टीम संगठन को और अधिक मजबूत करने हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगी।

इस दौरान श्याम सिंह हाडला जिला महामंत्री कौशल शर्मा, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, सरिता नाहटा, किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत, सुनीता हटीला, झमकू देवी मारू, तरुण स्वामी, विनोद करोल, सुमन कंवर शेखावत, चंद्रप्रकाश गहलोतचं, द्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, सुशील आचार्य, रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, जिला प्रवक्ता दुष्यंत तंवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *