Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • रविंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला गुजरात में दबोचा, हथियार बरामद…
Image

रविंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला गुजरात में दबोचा, हथियार बरामद…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान के शिव विधानसभा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी का नाम किशनलाल उर्फ केशाराम जाट है। आरोपी राजस्थान के बालोतरा जिले के गीडा थाना इलाके के पारेव गांव का रहने वाला है। आरोपी किशनलाल उर्फ केशाराम जाट को अहमदाबाद क्राइम पुलिस ने कालूपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 1 पिस्तोल और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

रविंद्र सिंह भाटी को पहले भी मिल चुकी धमकी

बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी को 27 अप्रेल को भी एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर पुलिस ने बालोतरा में कपड़े का काम करने वाले मगाराम को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर मगाराम 04, रोहित गोदारा कपुरीसर और मुकेश उर्फ मगाराम 123 के नाम अकाउंट बना रखा था। इसके बाद उसने 27 अप्रेल की शाम घर से बालोतरा जाते वक्त बस में बैठे-बैठे धमकी भरा कमेंट किया था। हालांकि, तीन घंटे बाद ही पोस्ट डिलीट कर दी थी और आईडी का नाम बदलकर गुमानसिंह जोधपुर कर दिया था। बाद में उसने आईडी को भी डिलीट कर दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *