Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • इन केंद्रीय मंत्रियों के नहीं बदले जाएंगे विभाग…
Image

इन केंद्रीय मंत्रियों के नहीं बदले जाएंगे विभाग…

RASHTRADEEP NEWS

कल रविवार को तीसरी बार और 18वे प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने शपथ ली है। जिसके बाद आज शाम को नई सरकार की पहली केबिनेट बैठक होगी। पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 11 सहयोगी दलों के हैं। आज शाम पांच बजे पीएम आवास लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा। बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप पर भी चर्चा होगी।

यह तय माना जा रहा है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह के विभाग नहीं बदले जाएंगे साथ ही निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर भी अपने विभागों में रह सकते हैं। वहीं अब सबकी नजर नितिन गड़करी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर के साथ- साथ गठबंधन में शामिल तेलुगु देशम पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर रहेगी। इसके अलावा कैबिनेट में शामिल पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल में 32 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार केंद्रीय मंत्री बने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *