RASHTRADEEP NEWS – पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुलाकात हुई थी। जिसके चलते राजनीति में हलचल हो गई थी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है, की राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में माना जा रहा है।
जिसके चलते एक बार फिर राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। सियासी जानकारों का मानना है कि, भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के समाप्ति के बाद वसुंधरा राजे को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जो उनके राजनीतिक भविष्य को एक नई दिशा दे सकता है। राजे की इस प्रमुख भूमिका में वापसी से भाजपा के भीतर और राज्य की राजनीति में नए समीकरण उभर सकते हैं। इस संभावना से कई नए कयास लगाए जा रहे हैं, जो राजस्थान की सियासत में एक नए मोड़ ला सकते है।