RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर नगर निगम के वार्ड नं 3 में आज उपचुनाव हुए। गुरुवार को हुए मतदान में महज 59% मतदाताओं ने वोट किया। 40% मतदाता बूथ तक ही नहीं पहुंचे। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के अलावा तीन निर्दलीय भी है। चुनाव में कांग्रेस से नंदलाल, भाजपा से नंदकिशोर प्रत्याशी, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गणेश कच्छावा, जयसिंह और लक्ष्मण कुमार ने दावेदारी की थी। वार्ड में कुल 5624 वोट है, पर3340 मतदाता ही बूथ तक पहुंचे। इस चुनाव का परिणाम कल शुक्रवार को आएंगे।