Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • श्रीराम मंदिर का गर्भगृह तैयार, यहीं विराजेंगे रामलला…
Image

श्रीराम मंदिर का गर्भगृह तैयार, यहीं विराजेंगे रामलला…

RASHTRADEEP NEWS

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य गर्भगृह और सिंहासन का आधार शनिवार को तैयार हो गया। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा यहीं होगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘लाइटिंग और फिटिंग का काम पूरा कर लिया गया है।’ ट्रस्ट के मुताबिक, अयोध्या में रामलला की 3 प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इनमें से गर्भगृह के लिए 2 चुनी जाएंगी। 4 फीट 3 इंच की प्रतिमा डेढ़ फीट के कमल पर विराजेगी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम के 3 दिन पहले से अस्थायी मंदिर में विराजमान श्रीरामलला दर्शन नहीं हो सकेंगे।

20 पुजारियों का चयन, राम मंदिर में पूजन व के लिए 3000 में से 20 पुजारियों का चयन किया गया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के हैं। अब इनका छह महीने का प्रशिक्षण होगा। इसके बाद इनमें से पुजारी का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *