Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • डेढ़ करोड़ की लागत से बीकानेर में बनेगा दूसरा रेल अंडरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत…
Image

डेढ़ करोड़ की लागत से बीकानेर में बनेगा दूसरा रेल अंडरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने अब शहर का दूसरा रेल अंडरब्रिज RUB बनने जा रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह अंडरब्रिज आमजन की बड़ी समस्या दूर करेगा और जाम से राहत दिलाएगा। रेलवे से अनुमति मिलने के बाद तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

18 सितंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक 321 किमी लोकेशन पर रेलवे ट्रैक पर आठ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेल पटरियों के नीचे सात आरसीसी ब्लॉक्स लॉन्च किए जाएंगे। सभी कार्य रेलवे की गाइडलाइन के अनुसार पूरे होंगे। निर्माण कार्य का जिम्मा संवेदक फर्म को दिया गया है, वहीं साइट पर कार्यों की मॉनिटरिंग सहायक अभियंता विक्रम बिश्नोई करेंगे। अंडरब्रिज के साथ ही एप्रोच रोड, विंग वॉल और ड्रेनेज सिस्टम का भी निर्माण होगा। रेल लाइन के नीचे मुख्य संरचना पूरी होने के बाद एक से दो महीने में सभी कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। इसके बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उदयरामसर से लालगढ़ रेल मार्ग पर पहले से ही तीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) – रानी बाजार, चौंखूटी और न्यू गजनेर रोड पर – तथा एक अंडरब्रिज मौजूद है। रानी बाजार क्षेत्र में भी एक अंडरपास है। अब लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने दूसरा अंडरब्रिज बनना, इस क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए राहत की सौगात साबित होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *